पूर्व केंद्रीय मंत्री चमन लाल गुप्ता का निधन

  • 21 May 2021

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वयोवृद्ध नेता चमन लाल गुप्ता का लंबी बीमारी के बाद 18 मई, 2021 को निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे।

  • 1972 में पहली बार जम्मू-कश्मीर विधान सभा के सदस्य बनने के बाद उनका पांच दशकों का एक शानदार राजनीतिक जीवन रहा। वे 2008 और 2014 के बीच फिर से जम्मू-कश्मीर विधान सभा के सदस्य बने थे।
  • वे 1996 में जम्मू के उधमपुर निर्वाचन क्षेत्र से 11वीं लोकसभा के लिए चुने गए और 1998 और 1999 में 12वीं और 13वीं लोक सभा के लिए फिर से चुने गए।
  • उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री के तौर पर भी काम किया था।