एन. रंगासामी चौथी बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री

  • 27 May 2021

‘अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस’ के संस्थापक एन. रंगासामी ने 7 मई, 2021 को चौथी बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वे ‘राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन’ सरकार का नेतृत्व करेंगे।

  • केंद्र- शासित प्रदेश पुडुचेरी की 15वीं विधान सभा के लिए 30 सीटों पर हुए चुनाव में अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस (10) और भारतीय जनता पार्टी (6) के ‘राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन’ ने 16 सीटों पर दर्ज की, जबकि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम को 6 सीटें, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 2 सीटें तथा अन्य (निर्दलीय) को 6 सीटें प्राप्त हुई।
  • मुख्यमंत्री रंगासामी ने दो निर्वाचन क्षेत्रों थात्तनचवडी (Thattanchavady) और यनम से चुनाव लड़ा, लेकिन वे थात्तनचवडी से ही जीत हासिल कर पाए।

जीके फैक्ट: केंद्र- शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधान सभा की कुल 33 सीटें हैं, जिसमें 30 विधायक निर्वाचित किये जाते हैं और 3 केंद्र सरकार द्वारा नामित किये जाते हैं।