सुबोध कुमार जायसवाल सीबीआई निदेशक नियुक्त

  • 27 May 2021

सुबोध कुमार जायसवाल ने 26 मई, 2021 को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक का पदभार संभाल लिया है। उनकी नियुक्ति 2 वर्ष के लिए होगी।

  • इससे पहले सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक प्रवीण सिन्हा सीबीआई के अंतरिम प्रमुख के रूप में कार्य कर रहे थे। सीबीआई निदेशक का पद 3 फरवरी, 2021 को ऋषि कुमार शुक्ला के कार्यकाल की समाप्ति के बाद से रिक्त था।
  • जायसवाल 1985 बैच के महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के महानिदेशक के रूप में कार्य कर रहे थे।
  • उन्होंने 2018 और 2019 के बीच मुंबई पुलिस प्रमुख के अलावा महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक के रूप में भी काम किया है।
  • इससे पहले वे प्रधानमंत्री की नजदीकी सुरक्षा के लिए 'विशेष सुरक्षा समूह' (एसपीजी) के साथ और देश की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के साथ भी काम कर चुके हैं।
  • जायसवाल 2009 में विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 2001 में मेधावी सेवाओं के लिए भारतीय पुलिस पदक के प्राप्तकर्ता भी हैं।
  • सीबीआई निदेशक की नियुक्ति दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना (डीएसपीई) अधिनियम, 1946, जिसे लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम, 2013 के माध्यम से संशोधित किया गया है, के तहत गठित एक समिति द्वारा की जाती है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली इस उच्चस्तरीय समिति में लोक सभा में सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता और भारत के मुख्य न्यायाधीश या उनके द्वारा नामित सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश शामिल होते हैं।