सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
दुनिया का सबसे बड़ा हिमखंड ‘ए-76’
- 31 May 2021
मई 2021 में एक हिमखंड (iceberg) पश्चिमी अंटार्कटिका से टूट कर अलग हो गया है। यह हिमखंड अब दुनिया का सबसे बड़ा हिमखंड है। इसे ‘ए-76’ (A-76) नाम दिया गया है।
महत्वपूर्ण तथ्य: स्पेनिश द्वीप के मजोर्का (Majorca) से थोड़े बड़े हिमखंड, ए-76 पर वैज्ञानिकों द्वारा 13 मई से निगरानी की जा रही थी, जब यह अंटार्कटिका के रोन आइस शेल्फ (Ronne Ice Shelf) से अलग होना शुरू हुआ था।
- हिमखंड को ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वेक्षण द्वारा देखा गया था और कॉपरनिकस सेंटिनल -1 (Copernicus Sentinel-1) नामक उपग्रह का उपयोग करके यूएस नेशनल आइस सेंटर (US National Ice Center) से इसकी पुष्टि की गई थी।
- लगभग 170 किमी. लंबा और 25 किमी. चौड़ा हिमखंड अब वेडेल सागर में तैर रहा है। यह 4,320 वर्ग किमी. (1,668 वर्ग मील) क्षेत्र तक फैला है।
- ए-76 ने उसी क्षेत्र में 1986 से मौजूद हिमखंड ‘ए- 23ए’ (A-23A) को पीछे छोड़ दिया है, जो आकार में लगभग 3,880 वर्ग किमी. (1,305 वर्ग मील) है और वह भी वेडेल सागर में तैर रहा है।


