स्‍टारशिप एसएन-15

  • 31 May 2021

अमेरिका में एक निजी कंपनी स्पेसएक्स द्वारा विकसित किया गया उपग्रह को अंतरिक्ष में ले जाने वाला अंतरिक्ष यान ‘स्टारशिप एसएन-15’ (Starship SN15) 5 मई, 2021 को पहली बार पृथ्वी पर सकुशल लौट आया है।

  • एलन मस्क की कंपनी द्वारा विकसित किए गए इस अंतरिक्ष यान की पहली चार उड़ानें असफल रही थीं।
  • इस अंतरिक्ष यान की मदद से अंतरिक्ष यात्री और बड़ी मात्रा में रसद को चंद्रमा और मंगल ग्रह के अभियानों को भेजा जा सकता है।
  • 16 मंजिलों वाला तीन इंजनों से युक्त इस अंतरिक्ष यान को अमरीका के टैक्सस राज्य से छोड़ा गया था।