महाराष्ट्र द्वारा 14 किलों के लिए विश्व धरोहर स्थल के टैग की मांग

  • 31 May 2021

महाराष्ट्र सरकार ने 'महाराष्ट्र में मराठा सैन्य वास्तुकला' के विषय (theme) पर 17वीं शताब्दी के मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के युग के 14 किलों के लिए विश्व धरोहर स्थल टैग की मांग करते हुए एक संभावित सीरियल नामांकन (tentative serial nomination) प्रस्तुत किया है।

  • यूनेस्को ने संस्कृति मंत्रालय के माध्यम से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeology Survey of India) द्वारा अग्रेषित किलों की संभावित नामांकन सूची को स्वीकार कर लिया है।
  • इसमें शिवनेरी किला, रायगढ़ किला, तोरणा किला, राजगढ़ किला, लोहागढ़, मुल्हेर किला, अंकाई टंकई किला, साल्हेर किला, रंगना किला, कासा किला, सिंधुदुर्ग किला, अलीबाग किला, सुवर्णदुर्ग और खंडेरी किला सहित 14 स्थानों को सूचीबद्ध किया गया है।

एक संभावित सूची (tentative list) उन संपत्तियों की एक फेहरिस्त है, जिसे एक देश विश्व विरासत स्थल होने के योग्य मानता है। यूनेस्को द्वारा एक संपत्ति को संभावित सूची में शामिल करने के बाद, उस देश को एक नामांकन दस्तावेज तैयार करना होता है जिस पर यूनेस्को की विश्व विरासत समिति द्वारा विचार किया जाता है।