चक्रवात 'यास'

  • 31 May 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मई, 2021 को अति गंभीर चक्रवाती तूफान 'यास' से प्रभावित ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के लिए 1000 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की।

महत्वपूर्ण तथ्य: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा 22 मई, 2021 के आसपास उत्तरी अंडमान सागर और उसके निकटवर्ती पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दाब का क्षेत्र निर्मित होने की जानकारी दी गई थी।

  • ओमान द्वारा इस चक्रवात का नाम 'यास' दिया गया है और इसका अर्थ है एक वृक्ष। इस शब्द की उत्पत्ति फारसी भाषा में हुई है और इसका अर्थ अंग्रेजी में ‘जैस्मीन’ (jasmine) है।
  • यास के बाद अगले चक्रवातका नाम ‘गुलाब’ रखा जा सकता है, जिसे पाकिस्तान द्वारा सुझाया गया है, जबकि इसके बाद के चक्रवात का नाम 'शाहीन' हो सकता है, जिसे कतर द्वारा सुझाया गया है।