अंतरराष्ट्रीय एनी पुरस्कार 2020

  • 31 May 2021

भारत रत्न प्रोफेसर सी.एन.आर. राव को ‘’अक्षय ऊर्जा स्रोतों और ऊर्जा भंडारण में अनुसंधान’’ के लिए ‘अंतरराष्ट्रीय एनी पुरस्कार2020’ (International Eni Award 2020) से सम्मनित किया गया है।

  • इस पुरस्कार को ‘एनर्जी फ्रंटियर पुरस्कार’ (Energy Frontier award) भी कहा जाता है।
  • उन्हें एनर्जी फ्रंटियर्स पुरस्कार धातु ऑक्साइड (metal oxides), कार्बन नैनोट्यूब, अन्य सामग्रियों और द्वि-आयामी प्रणालियों (two-dimensional systems) पर उनके काम के लिए प्रदान किया गया है, जिसमें ऊर्जा अनुप्रयोगों और हरित हाइड्रोजन उत्पादन के लिए ग्रेफीन, बोरॉन-नाइट्रोजन-कार्बन हाइब्रिड सामग्री, और मोलिब्डेनम सल्फाइड (MoS2) शामिल हैं।
  • एनी अवार्ड्स 2020 रोम के क्विरिनल पैलेस में 14 अक्टूबर, 2021 को आयोजित एक आधिकारिक समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा।
  • ऊर्जा और पर्यावरण अनुसंधान के क्षेत्र में वर्षों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त इस पुरस्कार का उद्देश्य ऊर्जा स्रोतों के बेहतर उपयोग को बढ़ावा देना और शोधकर्ताओं की नई पीढ़ियों को उनके काम के लिए प्रोत्साहित करना है।
  • इस पुरस्कार में नगद राशि और विशेष रूप से ढाला गया स्वर्ण पदक शामिल है। इसे ‘ऊर्जा अनुसंधान क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार’ माना जाता है। सी. एन. आर राव का पूरा नाम ‘चिंतामणि नागेश रामचंद्र राव’ है।