सबसे सफेद पेंट

  • 01 Jun 2021

अमेरिका के पर्ड्यू विश्वविद्यालय के शोधकर्तांओं ने अब तक का सबसे सफेद पेंट बनाया है। नया पेंट कैल्शियम कार्बोनेट के बजाय बेरियम सल्फेट से बनाया गया है, जो इसे अधिक सफेद बनाता है।

  • यदि इस नए पेंट का उपयोग 1,000 वर्ग फीट के छत क्षेत्र को कवर करने के लिए किया जाता है, तो यह 10 किलोवाट की शीतलन शक्ति प्राप्त करने में सक्षम हो सकता है।
  • यह नया पेंट सूर्य की 98.1 फीसदी किरणों को परावर्तित कर सकता है, इस वजह से इमारतों और घरों का तापमान कई डिग्री तक कम हो जाता है, ऐसे में यह बिना एयर कंडीशनर के भी घरों को ठंडा रख सकता है।