द एक्लिप्स एंड आफ्टर

  • 01 Jun 2021

महिलाओं द्वारा महिलाओं पर बनाई गई फिल्मों का एक महोत्सव 'द एक्लिप्स एंड आफ्टर' (The Eclipse and After) 28 से 30 मई, 2021 तक ऑनलाइन प्रस्तुत किया गया।

  • महिला फिल्मकारों द्वारा बनाई गई इन दस फिल्मों के समूह में ऐसी महिलाओं की कहानियां थी, जो गैर-बराबरी और अन्याय से लड़कर बाहर आती हैं, साथ ही इसमें ऐसी मजबूत इरादों वाली महिलाओं की प्रेरक कहानियां भी हैं, जिन्होंने आत्म-मूल्य और उपलब्धियों से भरा जीवन जीने के लिए परंपराओं को तोड़ने का साहस किया।
  • 'द एक्लिप्स एंड आफ्टर' में शामिल फिल्में थी - विद द रिवर फ्लोइंग (निर्देशक- तोर्षा बनर्जी), साइलेंट वॉयसेज (पृथा चक्रवर्ती), बॉर्न बिहाइंड बार्स (मालती राव), विजी अम्मा (नवनिंद्र बहल), ब्रम्हवादिनी - महिला पौरोहित्य (सुहासिनी मुले), फूलबसन बाई (नवनिंद्र बहल), मेकअप द लॉस (प्रतिभा कौर पसरीचा), माई बेबी नॉट माइन (राखी शंडिल्य), चेसिंग टेल्स (माधवी तंगेला) और, द डे आई बिकेम अ वुमन (मौपिया मुखर्जी)।