सतत सार्वजनिक खरीद

  • 14 Jun 2021

5 जून, 2021 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘सतत सार्वजनिक खरीद’ ((Sustainable Public Procurement- SPP) के तहत गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पर ‘ग्रीन रूम एयर कंडीशनर’ की एक नई उत्पाद श्रेणी का शुभारंभ किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य: GeM पर कुशल और पर्यावरण के अनुकूल ग्रीन रूम एयर कंडीशनर के जुड़ने से सतत सार्वजनिक खरीद की शुरुआत से देश की जलवायु नीति के उद्देश्यों को और अधिक पूरक बनाया जा सकेगा।

सतत सार्वजनिक खरीद: यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके द्वारा 'सार्वजनिक प्राधिकरण' परियोजना के सभी चरणों में वस्तुओं की खरीद, सेवाओं या कार्यों को करते समय सतत विकास के आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय स्तंभों के बीच उचित संतुलन हासिल करना चाहते हैं।

  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) वर्ष 2005 से राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर सतत सार्वजनिक खरीद को बढ़ावा देने में सक्रिय है।

भारत में सतत सार्वजनिक खरीद: मार्च 2018 में, वित्त मंत्रालय ने सतत सार्वजनिक खरीद पर एक कार्यबल का गठन किया था।

  • UNEP अन्य भागीदारों के सहयोग से ‘कागज’, ‘कीटाणुनाशक’ (disinfectant) और ‘ग्रीन रूम एयर कंडीशनर’ सहित तीन प्राथमिकता वाली उत्पाद श्रेणियों पर शुरुआती ध्यान देने के साथ-साथ भारत सरकार की ‘सतत सार्वजनिक खरीद पहल’ का समर्थन भी कर रहा है।