2022 तक उत्तर-पश्चिम भारत में सभी घरों को पानी का नल कनेक्शन

  • 14 Jun 2021

5 जून, 2021 को जल शक्ति मंत्रालय द्वारा यह तय किया गया है कि 5 उत्तर-पश्चिमी राज्यों और केंद्र- शासित प्रदेशों पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख में ‘जल जीवन मिशन’ का कार्यान्वयन शीघ्रता से किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तथ्य: इन राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों के सभी ग्रामीण घरों को 2024 के राष्ट्रीय लक्ष्य से दो साल पहले ही 2022 तक नल के पानी का कनेक्शन उपलब्ध करवाया जाएगा अर्थात ये 5 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश, 2022 तक ‘हर घर जल’ का दर्जा हासिल कर लेंगे।

  • इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा इस लक्ष्य को 2022 तक हासिल करने हेतु जल शक्ति मंत्रालय ने 2021-22 में 8,216.25 करोड़ रुपये के केंद्रीय आवंटन को मंजूरी दी है, जोकि इन राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों के लिए 2020-21 के आवंटन से 4 गुना अधिक है।
  • इस समय ‘गोवा’, ‘तेलंगाना’, ‘अंडमान और निकोबार द्वीप समूह’ और पुडुच्चेरी ‘हर घर जल’ राज्य बन गए हैं अर्थात इनमें हर ग्रामीण घर के पास नल द्वारा पानी की आपूर्ति हो रही है।
  • 15 अगस्त, 2019 को, प्रधानमंत्री ने 2024 तक देश के हर ग्रामीण घरों में पाइप से सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ‘जल जीवन मिशन’ की घोषणा की थी।