अतुल्य भारत पर्यटक सुविधाकर्ता प्रमाणन कार्यक्रम

  • 14 Jun 2021

केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने 5 जून, 2021 को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के प्रतिष्ठित कार्यक्रर्मों में से एक ‘अतुल्य भारत पर्यटक सुविधाकर्ता प्रमाणन कार्यक्रम’ (Incredible India Tourist Facilitator Certification Programme- IITFC) संचार संगोष्ठी का वर्चुअल उद्घाटन किया।

  • अतुल्य भारत पर्यटक सुविधाकर्ता प्रमाणन कार्यक्रम भारत के नागरिकों हेतु तेजी से बढ़ते पर्यटन उद्योग का हिस्सा बनने के लिए पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार की एक डिजिटल पहल है।
  • यह एक ऑनलाइन कार्यक्रम है, जहां कोई भी अपने समय और स्थान के अनुसार पर्यटन के बारे में सीख सकता है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूरा करने के बाद शिक्षार्थी पर्यटन मंत्रालय का एक प्रमाणित पर्यटक सुविधा प्रदाता बन सकेगा।
  • 'अतुल्य भारत', भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 2002 से भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन अभियान का नाम है।