वैश्विक शांति सूचकांक 2021

  • 29 Jun 2021

17 जून‚ 2021 को सिडनी स्थित ‘इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस’ (IEP) द्वारा ‘वैश्विक शांति सूचकांक 2021’ (Global Peace Index 2021) जारी किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य: यह इस सूचकांक का 15वां संस्करण है। वर्ष 2021 के इस सूचकांक में विश्व के 163 स्वतंत्र देशों/क्षेत्रों को उनको शांति के स्तर के अनुसार रैंकिंग प्रदान की गई है।

  • इसमें विश्व की 99.7% जनसंख्या के शांति स्तर का मापन किया जाता है। सूचकांक तीन क्षेत्रों में शांति की स्थिति को मापता है- सामाजिक बचाव और सुरक्षा का स्तर; चल रहे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का विस्तार; और सैन्यीकरण का स्तर।
  • 2021 सूचकांक के अनुसार विगत एक वर्ष के दौरान विश्व में शांति के स्तर में 0.07% की दर से गिरावट आई है। 87 देशों के शांति के स्तर में सुधार हुआ है जबकि 73 देशों के शांति के स्तर में गिरावट दर्ज की गई।
  • सूचकांक के अनुसार‚ आइसलैंड (स्कोर-1.1) विश्व का सर्वाधिक शांतिपूर्ण देश है। आइसलैंड वर्ष 2008 से दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण देश बना हुआ है।
  • इसके पश्चात न्यूजीलैंड दूसरे‚ डेनमार्क तीसरे‚ पुर्तगाल चौथे तथा स्लोवेनिया पांचवें स्थान पर है।
  • अफगानिस्तान 163वें स्थान के साथ लगातार चौथी बार विश्व का सर्वाधिक अशांत देश है। इसके पश्चात यमन 162वें‚ सीरिया 161वें‚ दक्षिण सूडान 160वें तथा ईराक 159वें स्थान पर है।

भारत की स्थिति: सूचकांक में भारत 135वें (स्कोर-2.553) स्थान पर है, जबकी वर्ष 2020 में भारत 139वें स्थान तथा वर्ष 2019 में 141वें स्थान पर था।

  • भारत के पड़ोसी देशों में भूटान 22वें‚ नेपाल 85वें‚ बांग्लादेश 91वें‚ श्रीलंका 95वें तथा पाकिस्तान 150वें स्थान पर है।