बागवानी फसलों के क्षेत्र व उत्पादन का वर्ष 2020-21 का दूसरा अग्रिम अनुमान

  • 22 Jul 2021

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने 15 जुलाई, 2021 को बागवानी फसलों के क्षेत्र व उत्पादन का वर्ष 2020-21 का दूसरा अग्रिम अनुमान जारी किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: वर्ष 2020-21 में बागवानी उत्पादन अब तक का सबसे अधिक 329.86 मिलियन टन होने का अनुमान है, जिसमें 2019-20 की तुलना में करीब 9.39 मिलियन टन (2.93%) की वृद्धि परिलक्षित है।

  • फलों का उत्पादन वर्ष 2019-20 में 102.08 मिलियन टन की तुलना में वर्ष 2020-21 में 102.76 मिलियन टन होने का अनुमान है।
  • सब्जियों का उत्पादन वर्ष 2019-20 में 188.28 मिलियन टन की तुलना में वर्ष 2020-21 में 196.27 मिलियन टन होने का अनुमान है।
  • प्याज का उत्पादन वर्ष 2019-20 में 26.09 मिलियन टन की तुलना में वर्ष 2020-21 में 26.92 मिलियन टन होने का अनुमान है।
  • आलू का उत्पादन वर्ष 2019-20 में 48.56 मिलियन टन की तुलना में वर्ष 2020-21 में 53.69 मिलियन टन होने का अनुमान है।

कुल बागवानी

2019-20

(अंतिम)

2020-21

(पहला अग्रिम अनुमान)

2020-21

(दूसरा अग्रिम अनुमान)

क्षेत्रफल (मिलियन हेक्टेयर)

26.48

27.08

27.23

उत्पादन (मिलियन टन)

320.47

326.58

329.86