ब्रिक्स श्रम और रोजगार मंत्रियों की घोषणा

  • 22 Jul 2021

भारत की अध्यक्षता में 15 जुलाई, 2021 को 7वीं ब्रिक्स श्रम और रोजगार मंत्रियों की बैठक में 'ब्रिक्स श्रम और रोजगार मंत्रियों की घोषणा' को अपनाया गया।

  • मंत्रिस्तरीय घोषणा में बेरोजगारी, सम्माननीय कार्य की कमी और असमानता को दूर करने के प्रयासों पर कोविड-19 महामारी के नकारात्मक प्रभाव को स्वीकार किया गया।
  • ब्रिक्स राष्ट्रों के बीच सामाजिक सुरक्षा समझौतों को बढ़ावा देना; श्रम बाजारों का औपचारिककरण; श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी; और श्रम बाजार में रोज कमाने वाले तथा अस्थायी श्रमिकों की भूमिका को बढ़ाने की प्रतिबद्धता की गई।