प्रसिद्ध अभिनेत्री जयंती का निधन

  • 27 Jul 2021

प्रसिद्ध अभिनेत्री जयंती का 26 जुलाई, 2021 को बेंगलुरू में निधन हो गया। वे 76 वर्ष की थीं।

  • 1963 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करते हुए, जयंती के नाम कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी में 500 से अधिक फिल्में हैं।
  • 'अभिनय शारदे' या 'अभिनय की देवी' के रूप में जानी जाने वाली जयंती ने सुपरस्टार डॉ. राज कुमार, एन टी रामाराव, शिवाजी गणेशन, एमजी रामचंद्रन, रजनीकांत और शम्मी कपूर के नेतृत्व वाली फिल्मों में मुख्य किरदार निभाया।
  • कन्नड़ फिल्म निर्देशक पुत्तन्ना कनागल की 'नागरहावु' फिल्म में उन्होंने अपने छोटे से किरदार से लोगों का दिल जीत लिया था।
  • जयंती ने सात बार कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार और दो बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। उन्हें डॉ. राजकुमार लाइफटाइम अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।