भाविना पटेल ने जीता टोक्यो पैरालम्पिक में ऐतिहासिक रजत

  • 02 Sep 2021

भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने 29 अगस्त, 2021 को महिला एकल क्लास-4 वर्ग के फाइनल में दुनिया की नंबर एक चीनी टेबल टेनिस खिलाड़ी यिंग झोउ से 0-3 से हारने के बाद अपने पहले पैरालम्पिक खेलों में ऐतिहासिक रजत पदक जीता।

  • पैरालम्पिक खेलों में 34 वर्षीय पटेल का प्रभावशाली प्रदर्शन झोउ से 7-11 5-11 6-11 से हारने के साथ समाप्त हुआ।
  • भाविना पटेल मेहसाणा के वाडनगर में सुंधिया की रहने वाली हैं।