टोक्यो ओलम्पिक 2020

  • 02 Sep 2021

23 जुलाई से 8 अगस्त, 2021 तक ‘टोक्यो ओलम्पिक 2020’ जापान में आयोजित किये गए। यह ओलम्पिक खेलों का 32वां संस्करण था।

  • टोक्यो 2020 ओलम्पिक खेलों का शुभंकर 'मिराईटोवा' (MIRAITOWA) था। यह जापानी शब्द ‘मिराई’ पर आधारित है, जिसका अर्थ है "भविष्य", और ‘टोवा" का अर्थ है "शाश्वतता।
  • टोक्यो 1964 (ग्रीष्मकालीन), साप्पोरो 1972 (शीतकालीन) और नागानो 1998 (शीतकालीन) ओलम्पिक खेलों की मेजबानी करने के बाद, यह चौथी बार था जब जापान ने ओलम्पिक खेलों की मेजबानी की।
  • चार खेलों ने टोक्यो ओलम्पिक खेलों में पदार्पण किया- कराटे, स्केटबोर्डिंग, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग और सर्फिंग। इसके अलावा बेसबॉल/ सॉफ्टबॉल की इस ओलम्पिक में वापसी हुई।

पदक तालिका: संयुक्त राज्य अमेरिका 113 पदक (39 स्वर्ण, 41 रजत और 33 कांस्य पदक) के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।

  • चीन 88 (38 स्वर्ण, 32 रजत, 18 कांस्य) पदक के साथ दूसरे तथा जापान 58 (27 स्वर्ण, 14 रजत, 17 कांस्य) पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

भारत का प्रदर्शन: भारत ने टोक्यो ओलम्पिक 2020 में 7 पदकों के साथ ओलम्पिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2012 के लंदन ओलम्पिक में था, जहां उसने 6 पदक हासिल किये थे।

  • 7 पदकों में 1 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत 86 देशों में से पदक तालिका में 48वें स्थान पर रहा।

भारतीय पदक विजेताओं की सूची-

  • स्वर्ण - नीरज चोपड़ा (पुरुषों की भाला फेंक)।
  • रजत- मीराबाई चानू (महिलाओं की 49 किग्रा. भारोत्तोलन); तथा रवि दहिया (पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा. कुश्ती)।
  • कांस्य- लवलीना बोरगोहेन (महिला वेल्टरवेट मुक्केबाजी); पी वी सिंधु (महिला एकल बैडमिंटन); बजरंग पुनिया (पुरुषों की 65 किग्रा. फ्रीस्टाइल कुश्ती); तथा भारत पुरुष हॉकी टीम (हॉकी)।

टोक्यो ओलम्पिक अन्य तथ्य-

  • सर्वाधिक पदक: ऑस्ट्रेलियाई महिला तैराक एम्मा मैककॉन (Emma McKeon) (कुल 7 पदक: 4 स्वर्ण तथा 3 कांस्य)।
  • सर्वाधिक स्वर्ण पदक: संयुक्त राज्य अमेरिका के पुरुष तैराक कैलेब ड्रेसेल (5 स्वर्ण पदक)।
  • टोक्यो में सबसे कम उम्र की ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता: मोमीजी निशिया (13
  • वर्ष और 330 दिन) (जापान) (महिला स्ट्रीट स्केटबोर्डिंग चैम्पियन)।
  • टोक्यो में सबसे उम्रदराज ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता: डोरोथी श्नाइडर (52 वर्ष) (जर्मनी) (घुड़सवारी- ड्रेसेज टीम)।
  • टोक्यो में सबसे कम उम्र की ओलम्पिक पदक विजेता: 12 वर्षीय जापानी स्केटर कोकोना हिराकी (रजत पदक)।
  • टोक्यो में सबसे उम्रदराज ओलम्पिक पदक विजेता: 62 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई घुड़सवार एंड्रयू होय (टीम स्पर्धा में रजत पदक तथा व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक)।
  • अन्य तथ्य: नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस ‘ओलम्पिक लॉरेल’ (Olympic Laurel) के दूसरे प्राप्तकर्ता बने। ओलम्पिक लॉरेल पांच साल पहले खेल के माध्यम से संस्कृति, शिक्षा, शांति और विकास में प्रयासों को मान्यता देने के लिए स्थापित किया गया था। ‘ओलम्पिक लॉरेल’ पहली बार 2016 के रियो ओलम्पिक खेलों में केन्या के पूर्व ओलम्पियन 'किप कीनो' (Kip Keino) को दिया गया था। 2024 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों की मेजबानी पेरिस करेगा।