उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन

  • 02 Sep 2021

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 21 अगस्त‚ 2021 को निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे।

  • उनका जन्म 5 जनवरी‚ 1932 को अलीगढ़ में अतरौली तहसील के तहत मधौली गाँव में हुआ था।
  • वे पहली बार 24 जून‚ 1991 से 6 दिसंबर‚ 1992 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद उन्होंने इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • दूसरी बार वे 21 दिसंबर‚ 1997 से 11 नवंबर‚ 1999 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
  • वे 4 सितंबर, 2014 से 9 सितंबर, 2019 तक राजस्थान के राज्यपाल रहे। साथ ही वे जनवरी 2015 से अगस्त 2015 तक हिमाचल प्रदेश के कार्यवाहक (अतिरिक्त प्रभार) राज्यपाल भी रहे।
  • वे 2004 से 2009 तक भाजपा से बुलंदशहर संसदीय क्षेत्र और 2009 से 2014 तक बतौर स्वतंत्र उम्मीदवार एटा (उ.प्र.) संसदीय क्षेत्र से लोक सभा सदस्य रहे।
  • 2010 में, उन्होंने जन क्रांति पार्टी भी बनाई, बाद में 2013 में इसका भाजपा में विलय कर दिया गया था।