राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा 3 साल के कार्यकाल के लिए नामांकित

  • 02 Sep 2021

7 अगस्त‚ 2021 को केंद्र सरकार ने रेखा शर्मा को 3 वर्ष के कार्यकाल के लिए पुन: राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) का अध्यक्ष नियुक्त किया।

  • उनका दूसरा कार्यकाल 7 अगस्त‚ 2021 से प्रभावी हो गया। वे 65 वर्ष की आयु तक अथवा अगले आदेश तक‚ जो भी पहले हो‚ इस पद पर बनी रहेंगी।
  • वह वर्ष 2018 में पहले कार्यकाल हेतु इस पद पर नियुक्त हुई थी।
  • राष्ट्रीय महिला आयोग की स्थापना राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 के तहत जनवरी 1992 में सांविधिक निकाय के रूप में की गई थी।