अभ्यास ‘इंद्र-2021’

  • 02 Sep 2021

  • भारत और रूस के बीच 12वां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘इंद्र-2021’ (EXERCISE INDRA-21) 1 से 13 अगस्त‚ 2021 तक दक्षिणी रूस के वोल्गोग्राड क्षेत्र में आयोजित किया गया।
  • यह सैन्य अभ्यास दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया।
  • इस अभ्यास में दोनों देशों के लगभग 250 सैन्यकर्मी शामिल हुए।
  • दोनों देशों की सेनाओं ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी समूहों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई सम्बंधी संयुक्त राष्ट्र के फैसले के अनुपालन में आतंक विरोधी अभ्यास किया।
  • इस द्विपक्षीय एवं द्विवर्षीय अभ्यास की शुरुआत वर्ष 2003 में की गई थी, जिसे दोनों देशों के बीच बारी-बारी से द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास के रूप में आयोजित किया गया था। हालाँकि पहला संयुक्त त्रि-सेवा अभ्यास (Tri-Services Exercise) वर्ष 2017 में आयोजित किया गया था।
  • दोनों देशों के बीच पिछला संयुक्त त्रि-सेवा (Tri-services) अभ्यास 10-19 दिसंबर‚ 2019 को
  • बबीना (झांसी के पास)‚ पुणे और गोवा में आयोजित किया गया था।