सुरक्षित शहर सूचकांक 2021

  • 02 Sep 2021

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) द्वारा अगस्त 2021 में 'सुरक्षित शहर सूचकांक 2021' (Safe Cities Index 2021) का चौथा संस्करण जारी किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य: सूचकांक 60 शहरों को डिजिटल सुरक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा, बुनियादी ढांचे की सुरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा और पर्यावरण सुरक्षा जैसे 5 क्षेत्रों को कवर करते हुए 76 संकेतकों में रैंक करता है।

  • डेनमार्क की राजधानी ‘कोपेनहेगन’ दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर है। यंगून (म्यांमार) को अंतिम स्थान (60वें) पर रखा गया है।
  • सूचकांक में शीर्ष शहर हैं- 1- कोपेनहेगन, 2- टोरंटो, 3- सिंगापुर, 4- सिडनी, 5- टोक्यो, 6- एम्स्टर्डम, 7- वेलिंगटन, 8- हांगकांग, 9- मेलबर्न, 10- स्टॉकहोम।
  • इस सूचकांक में 60 शहरों में दो भारतीय शहर शामिल हैं। दिल्ली 48वें स्थान तथा मुंबई 50वें स्थान पर है।
  • इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट, इकोनॉमिस्ट ग्रुप का अनुसंधान और विश्लेषण प्रभाग है, जिसका मुख्यालय लंदन, यूनाइटेड किंगडम में है।