दक्षिण पूर्व एशिया सहयोग और प्रशिक्षण अभ्यास

  • 04 Sep 2021

  • अमेरिकी नौसेना के नेतृत्व में 10 अगस्त, 2021 को सिंगापुर में ‘दक्षिण पूर्व एशिया सहयोग और प्रशिक्षण’ (SEACAT) अभ्यास आयोजित किया गया।
  • 20 अन्य भागीदार देशों ऑस्ट्रेलिया, भारत, बांग्लादेश, ब्रुनेई, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, मालदीव, न्यूजीलैंड, फिलीपींस, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, श्रीलंका, थाईलैंड, पूर्वी तिमोर, यूनाइटेड किंगडम और वियतनाम ने भी अभ्यास में हिस्सा लिया।
  • समुद्री अभ्यास का उद्देश्य समुद्री क्षेत्र में आकस्मिकताओं या अवैध गतिविधियों से निपटने के लिए रणनीति, मानकीकृत प्रशिक्षण और प्रक्रियाओं को शामिल करके दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है।
  • SEACAT वर्ष 2002 में 'आतंकवाद के खिलाफ दक्षिण पूर्व एशिया सहयोग' के रूप में शुरू हुआ था।