सुप्रीम कोर्ट के नौ नए न्यायाधीशों की नियुक्ति

  • 17 Sep 2021

सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में पहली बार शीर्ष अदालत में नियुक्त तीन महिलाओं समेत नौ नए न्यायाधीशों ने 31 अगस्त, 2021 को पद की शपथ ली।

  • शपथ लेने वालों में कर्नाटक उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना भी थीं, जो 2027 में भारत की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनने की कतार में हैं।
  • अन्य महिला न्यायाधीश जिन्हें शीर्ष अदालत में पदोन्नत किया गया है, वे हैं न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और हिमा कोहली।
  • अन्य नियुक्तियों में न्यायमूर्ति सी.टी. रविकुमार, एम.एम. सुंदरेश, अभय श्रीनिवास ओका, विक्रम नाथ, जितेंद्र कुमार माहेश्वरी और पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल पी.एस. नरसिम्हा।
  • नवीनतम नियुक्तियों के साथ, सुप्रीम कोर्ट में प्रधान न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर अब 33 हो गई है। उच्चतम न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों के स्वीकृत पदों की संख्या 34 है।