7वें विजिटर पुरस्‍कार 2021

  • 17 Sep 2021

25 अगस्त, 2021 को राष्ट्रपति भवन ने केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के संकाय सदस्यों और छात्रों से 7वें विजिटर पुरस्कार 2021 (7th Visitor's Awards 2021) के लिए विभिन्न श्रेणियों में आवेदन आमंत्रित किए।

  • इन श्रेणियों में 1. नवाचार के लिए विजिटर पुरस्कार, 2. (अ) मानविकी, कला और सामाजिक विज्ञान (ब) भौतिक विज्ञान और (स) जैविक विज्ञान में शोध के लिए विजिटर पुरस्कार तथा 3. प्रौद्योगिकी विकास के लिए विजिटर पुरस्कार शामिल हैं।
  • इन पुरस्कारों की स्थापना 2014 में केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने और उत्कृष्टता हासिल करने की दिशा में विश्व भर की बेहतर पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से की गई थी।
  • भारत के राष्ट्रपति केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के विजिटर के रूप में इन पुरस्कारों को प्रदान करते हैं।