28% प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर

  • 21 Sep 2021

सितंबर 2021 में इंटरनेशनल यूनियन फॉर द कंजर्वेशन ऑफ नेचर (आईयूसीएन) द्वारा अपनी उत्तरजीविता निगरानी (survival watchlist) सूची जारी की गई।

महत्वपूर्ण तथ्य: उत्तरजीविता निगरानी सूची के लिए मूल्यांकन की गई 1,38,374 प्रजातियों में सेलगभग 28% अब हमेशा के लिए विलुप्त होने के कगार पर है।

  • पर्यावास नुकसान, अत्यधिक शिकार, अवैध व्यापार ने दशकों से वैश्विक वन्यजीव आबादी को प्रभावित किया है और अब एक प्रत्यक्ष खतरे के रूप में जलवायु परिवर्तन भी सामने आ रहा है।
  • इंडोनेशिया के 'कोमोडो ड्रेगन' (Komodo dragons) को "संकटग्रस्त" के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। यह प्रजाति 'जलवायु परिवर्तन' के प्रभावों से खतरे में है। अगले 45 वर्षों में समुद्र के बढ़ते स्तर से इसके छोटे प्रयावास में 30% कमी की संभावना है।
  • दुनिया की सबसे बड़ी जीवित छिपकलियां में से एक 'कोमोडो ड्रेगन' केवल विश्व विरासत स्थल 'कोमोडो नेशनल पार्क' और उसके आसपास पाई जाती हैं।
  • विशेषज्ञों द्वारा मूल्यांकन किए गए 1,200 ‘शार्क और रे प्रजातियों’ (shark and ray species) में से लगभग 37% को विलुप्त होने का खतरा है।