ब्रिक्स युवा वैज्ञानिक फोरम 2021

  • 21 Sep 2021

छठे ब्रिक्स युवा वैज्ञानिक फोरम 2021 का आयोजन 13 से 16 सितंबर, 2021 तक बेंगलुरू में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज, बेंगलुरू के सहयोग से किया गया।

(Source: brics2021.gov.in/ And www.brics-ysf.org)

विषय: स्वास्थ्य सेवा, ऊर्जा समाधान तथा साइबर भौतिक प्रणाली और उनके अनुप्रयोग।

उद्देश्य: ब्रिक्स देशों के युवाओं के बीच विज्ञान को लोकप्रिय बनाना, सर्वोत्तम प्रथाओं और ज्ञान का आदान-प्रदान करना।

फोरम की मुख्य बातें: देशों को विज्ञान आधारित एजेंडा तय करने तथा सृजन और ज्ञान के अनुप्रयोग के विश्व स्तरीय सामान्य विषयों के महत्व पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहन।

  • डेटा निर्माण, डेटा विश्लेषण और अनुप्रयोग के महत्व पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर।
  • वैज्ञानिकों से प्रमुख बीमारियों का जल्द पता लगाने में मदद करने के लिए सटीक दवा, जीनोमिक उपकरण और बायोमार्कर पर ध्यान केंद्रित करने का अनुरोध।

पृष्ठभूमि: भारत ने जुलाई 2014 में ब्राजील के फोर्टालेजा में छठे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिक्स युवाओं को जोड़ने, नेटवर्क बनाने और कनेक्ट करने के लिए एक अभिनव तंत्र विकसित करने का आह्वान किया था।

  • मार्च 2015 में ब्रासीलिया में ब्रिक्स विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्रियों ने ब्रिक्स युवा वैज्ञानिक फोरम के गठन के प्रस्ताव का समर्थन किया।

पूर्व आयोजन: 2016 (भारत), 2017 (चीन), 2018 (दक्षिण अफ्रीका), 2019 (ब्राजील) और 2020 (रूस)।

अन्य तथ्य: अगला ब्रिक्स युवा वैज्ञानिक फोरम सम्मेलन 2022 में चीन द्वारा आयोजित किया जाएगा।