जलवायु कार्यवाही एवं वित्तीय संग्रहण संवाद

  • 21 Sep 2021

भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने 13 सितंबर, 2021 को 'जलवायु कार्यवाही एवं वित्तीय संग्रहण संवाद' (Climate Action and Finance Mobilization Dialogue: CAFMD) का शुभारम्भ किया।

(Source: PIB)

महत्वपूर्ण तथ्य: CAFMD अप्रैल 2021 में 'जलवायु पर लीडर्स समिट' में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा लॉन्च भारत-अमेरिका जलवायु और स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा 2030 भागीदारी के दो ट्रैक में से एक है।

  • नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्री भूपेंद्र यादव और अमेरिकी राष्ट्रपति के जलवायु पर विशेष दूत जॉन केरी द्वारा औपचारिक रूप से संवाद शुरू किया गया।
  • CAFMD यह प्रदर्शित करने में मदद करेगा कि कैसे दुनिया राष्ट्रीय परिस्थितियों और सतत विकास प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए ‘समावेशी’ और ‘लचीले’ आर्थिक विकास के साथ जलवायु पर तत्परता से एकजुट हो सकती है।