प्रसिद्ध खगोल भौतिक वैज्ञानिक तनु पद्मनाभन का निधन

  • 21 Sep 2021

प्रख्यात खगोल भौतिक विज्ञानी और ब्रह्मांड विज्ञानी तनु पद्मनाभन का 17 सितंबर, 2021 को पुणे में निधन हो गया। वे 64 वर्ष के थे।

  • उन्होंने स्नातक (बीएससी) की पढ़ाई के दौरान मात्र 20 साल की उम्र में अपना पहला शोध पत्र ‘सामान्य सापेक्षता’ (General Relativity) में प्रकाशित किया।
  • पुणे स्थित खगोलशास्त्र एवं खगोलभौतिकी अन्तरविश्वविद्यालय केन्द्र (IUCAA) में प्रोफेसर रहे पद्मनाभन ने गुरुत्वाकर्षण और ब्रह्मांड में संरचना निर्माण पर शोध किया था।
  • उन्हें 2009 में इंफोसिस साइंस फाउंडेशन द्वारा भौतिक विज्ञान में 'इंफोसिस साइंस पुरस्कार' दिया गया था। प्रोफेसर पद्मनाभन ने 2008 में ग्रेविटी रिसर्च फाउंडेशन, यूएसए द्वारा प्रतिष्ठित ‘ग्रेविटी निबंध प्रतियोगिता’ में प्रथम पुरस्कार भी जीता था।
  • वर्ष 2007 में उन्हें ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया गया था।