आर राजा रित्विक बने भारत के 70वें ग्रैंडमास्टर

  • 22 Sep 2021

आर राजा रित्विक भारत के 70वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए हैं, उन्होंने 17 सितंबर, 2021 को बुडापेस्ट, हंगरी में आयोजित ‘वेजरकेप्जो ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट’ में अपना तीसरा और अंतिम मानदंड हासिल किया।

(Source: The Hindu)

  • 17 वर्षीय वारंगल निवासी राजा रित्विक ईएलओ (ELO) 2,500 का आंकड़ा पार करने के बाद ग्रैंडमास्टर बने।
  • उन्होंने टूर्नामेंट में चौथे दौर के बाद चेकोस्लोवाकिया के फिडे मास्टर 'फिनेक वाक्लाव' (Finek Vaclav) को हराकर चार रेटिंग अंक हासिल किए थे।
  • पुणे के हर्षित राजा अगस्त 2021 में भारत के 69वें ग्रैंडमास्टर बने थे।