अभ्यास जपड़ - 2021

  • 22 Sep 2021

अभ्यास जपड़ - 2021 (Exercise ZAPAD 2021)

200 भारतीय सेना कर्मियों की एक टुकड़ी ने 3 से 16 सितंबर, 2021 तक रूस के नोवगोग्राड क्षेत्र में निजनी के पास मुलिनो ट्रेनिंग ग्राउंड में आयोजित बहुराष्ट्रीय अभ्यास ‘जपड़ – 2021’ (Exercise ZAPAD 2021) में हिस्सा लिया।

उद्देश्य: भाग लेने वाले देशों के बीच सैन्य और रणनीतिक संबंधों को बढ़ाना।

  • अभ्यास के लिए आमंत्रित किए गए 17 देशों में से नौ भाग लेने वाले देश और चीन तथा पाकिस्तान सहित आठ पर्यवेक्षक देश थे।
  • नौ भाग लेने वाले देशों में मंगोलिया, आर्मेनिया, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान, सर्बिया, रूस, भारत और बेलारूस शामिल थे।
  • जपड़ - 2021 रूसी सशस्त्र बलों के थिएटर स्तर के अभ्यासों में से एक है और यह मुख्य रूप से आतंकवाद विरोधी संचालन पर केंद्रित था।
  • अभ्यास में भाग लेने वाले 'नागा' बटालियन समूह में एक ‘सभी शस्त्रों का संयुक्त कार्यबल’ (all arms combined task force) था।