एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने 27वें वायु सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला

  • 04 Oct 2021

30 सितंबर, 2019 को एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने 27वें वायु सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने आर.के.एस. भदौरिया का स्थान लिया।

  • राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के पूर्व छात्र रहे एयर चीफ मार्शल चौधरी को दिसंबर 1982 में भारतीय वायुसेना की लड़ाकू स्ट्रीम में कमीशन प्रदान किया गया था। उन्होंने कई लड़ाकू और प्रशिक्षक विमानों पर 3800 घंटे से अधिक की उड़ान भरी है।
  • वर्तमान नियुक्ति से पहले, वे वायु सेना उप-प्रमुख थे। वे परम विशिष्ट सेवा पदक (PVSM), अति विशिष्ट सेवा पदक (AVSM) और वायु सेना पदक के प्राप्तकर्ता हैं।