ऑसिन्डेक्स-2021

  • 04 Oct 2021

रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी एवं भारतीय नौसेना ने 6 से 10 सितंबर, 2021 तक द्विपक्षीय अभ्यास- 'ऑसिन्डेक्स-2021' (AUSINDEX- 2021) में हिस्सा लिया।

उद्देश्य: दोनों नौसेनाओं के अंतर-संचालन को और मजबूत करना, सर्वोत्तम प्रथाओं से लाभ उठाना और समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए प्रक्रियाओं की एक सामान्य समझ विकसित करना।

  • भारतीय नौसेना के जहाजों शिवालिक और कदमत ने 'ऑसिन्डेक्स' के चौथे संस्करण में हिस्सा लिया।
  • ऑसिन्डेक्स के इस संस्करण में भाग लेने वाली नौसेनाओं के जहाजों, पनडुब्बियों, हेलीकॉप्टरों और लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमानों के बीच जटिल सतही, उप-सतही और हवाई अभियान शामिल थे।
  • ऑसिन्डेक्स की शुरुआत 2015 में भारतीय नौसेना - रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी के द्विपक्षीय अभ्यास के साथ हुई थी।