भारत - ऑस्ट्रेलिया नौसेना से नौसेना वार्ता

  • 16 Oct 2021

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने नौसेना से नौसेना वार्ता के लिए 'विचारार्थ विषयों' (Terms of Reference) पर 29 सितंबर, 2021 को हस्ताक्षर किए।

महत्वपूर्ण तथ्य: भारतीय नौसेना द्वारा किसी भी देश के साथ हस्ताक्षरित यह पहला ऐसा दस्तावेज है।

  • दस्तावेज की मुख्य विशेषताओं में क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मंचों में घनिष्ठ सहयोग शामिल है, जिसमें हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS), पश्चिमी प्रशांत नौसेना संगोष्ठी (WPNS), हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) और आसियान डिफेंस मिनिस्टर मीटिंग प्लस फ्रेमवर्क के अधीनस्थ विशेषज्ञ कार्य समूह शामिल हैं।
  • दस्तावेज दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों द्वारा सहमत 'भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी 2020' के अनुरूप था, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों के लिए साझा दृष्टिकोण सुनिश्चित करना था।
  • ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत की नौसैनिक वार्ता की शुरुआत 2005 में हुई थी।