अभ्यास 'अजेय वारियर'

  • 16 Oct 2021

  • भारत - यूनाइटेड किंगडम के संयुक्त कंपनी स्तर के सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास 'अजेय वारियर' का छठा संस्करण उत्तराखंड के चौबटिया में 7 अक्टूबर, 2021 को शुरू हुआ है। इसका समापन 20 अक्टूबर, 2021 को होगा।
  • यह अभ्यास मित्र विदेशी राष्ट्रों के साथ अंतर-संचालनीयता और विशेषज्ञता साझा करने की पहल का हिस्सा है।
  • इस अभ्यास के दौरान भारतीय सेना की एक इन्फैंट्री कंपनी और यूनाइटेड किंगडम सेना अपने-अपने देशों में विभिन्न सैन्य अभियानों के संचालन के दौरान और विदेशी गतिविधियों के दौरान प्राप्त अपने अनुभवों को साझा करेगी।
  • प्रशिक्षण के अंतर्गत दोनों देशों की सेना संयुक्त सैन्य अभियानों को अंजाम देने के लिए एक-दूसरे के हथियारों, उपकरणों, रणनीति, तकनीकों और प्रक्रियाओं से परिचित होंगी।