साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2021

  • 16 Oct 2021

7 अक्टूबर, 2021 को जंजीबार में जन्मे ब्रिटेन के 73 वर्षीय लेखक अब्दुल रजाक गुरनाह को ‘2021 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई।

(Image Source: Nobel Prize Twitter)

  • गुरनाह को उपनिवेशवाद के प्रभावों और संस्कृतियों व महाद्वीपों के बीच शरणार्थियों की स्थिति के करुणामय चित्रण के लिए सम्मानित किया गया है।
  • गुरनाह का जन्म 1948 में तंजानिया के जंजीबार द्वीप में हुआ था। लेकिन 1960 के दशक के अंत में वे एक शरणार्थी के रूप में इंग्लैंड पहुंच गए थे।
  • उनके दस उपन्यास और कई लघु कथाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं। उनके उपन्यासों में शरणार्थियों का मार्मिक वर्णन मिलता है।
  • उनका सबसे प्रसिद्ध उपन्यास 'पैराडाइज' (Paradise) है, जिसे 1994 में बुकर पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।
  • अन्य तथ्य: 2020 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार अमेरिकी कवयित्री लुईस ग्लूक को दिया गया था।
  • 1901 में पहली बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी कवि सुली प्रुधोमी (Sully Prudhomme) को दिया गया था।