गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव - 2021

  • 10 Nov 2021

भारतीय नौसेना द्वारा 7 से 9 नवंबर, 2021 तक गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव - 2021 के तीसरे संस्करण की मेजबानी नेवल वॉर कॉलेज, गोवा के तत्वावधान में की गई।

(Image Source: PIB)

2021 का विषय: 'सामुद्रिक सुरक्षा और उभरते गैर-पारंपरिक खतरे: हिन्द महासागरीय नौसेनाओं के लिए सक्रिय भूमिका हेतु एक कारक' (Maritime Security and Emerging Non-Traditional Threats: A Case for Proactive Role for IOR Navies)।

लक्ष्य: क्षेत्रीय हितधारकों को एक साथ लाना और समकालीन समुद्री सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में सहयोगी कार्यान्वयन रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना।

  • यह कॉन्क्लेव भारतीय नौसेना की आउटरीच पहल है, जो समुद्री सुरक्षा के हितधारकों के सामूहिक ज्ञान का उपयोग करने के लिए एक बहुराष्ट्रीय मंच प्रदान करती है।
  • इस कॉन्क्लेव में भारतीय नौसेना प्रमुख के अलावा बांग्लादेश, कोमोरोस, इंडोनेशिया, मेडागास्कर, मलेशिया, मालदीव, मॉरीशस, म्यांमार, सेशेल्स, सिंगापुर, श्रीलंका और थाईलैंड सहित हिंद महासागर क्षेत्र के 12 देशों के नौसेना प्रमुखों / समुद्री बलों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया।