16वां जी- 20 शिखर सम्मेलन

  • 10 Nov 2021

16वां जी-20 शिखर सम्मेलन 30 -31 अक्टूबर, 2021 को इटली की अध्यक्षता में रोम, इटली में आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस सम्मेलन में हिस्सा लिया।

(Image Source: https://www.g20.org//)

महत्वपूर्ण तथ्य: रोम घोषणा के तहत जी-20 देशों ने "मध्य शताब्दी तक या उसके आसपास" कार्बन तटस्थता तक पहुंचने की प्रतिबद्धता जताई। हालाँकि, इसमें शुद्ध-शून्य कार्बन उत्सर्जन प्राप्त करने के लिए किसी विशिष्ट तारीख का कोई संदर्भ नहीं दिया गया है।

  • महामारी से लड़ने के लिए अधिक से अधिक वैक्सीन समानता पर जोर देने की प्रतिबद्धता की गई।
  • जी-20 देशों ने 2021 के अंत तक सभी नए कोयला संयंत्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय वित्तपोषण को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध की है, लेकिन कोयला आधारित बिजली उत्पादन को समाप्त करने पर घरेलू प्रतिबद्धताओं का कोई उल्लेख नहीं किया।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा दुनिया के लिए "एक स्वास्थ्य दृष्टिकोण" (One Health approach) के तहत और अधिक टीकों की मान्यता को आगे बढ़ाने का निर्णय; दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और अर्जेंटीना में "एमआरएनए हब" में वैक्सीन उत्पादन के लिए वित्त और प्रौद्योगिकी प्रदान करने; और 'हरित' या पर्यावरण परियोजनाओं के लिए अधिक अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक निजी वित्तपोषण जुटाना रोम घोषणा की प्रमुख बातें थी।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलवायु परिवर्तन और सतत विकास पर सत्रों में जी-20 शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। जी-20 के भारत के शेरपा वाणिज्य मंत्री ‘पीयूष गोयल’ थे।

अन्य तथ्य: जी-20 एक अंतरराष्ट्रीय फोरम है, जो दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाता है। इसके सदस्य देशों का विश्व के सकल घरेलू उत्पाद में 80% तथा वैश्विक व्यापार में 75% का योगदान है।