प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 3.61 लाख घरों के निर्माण को मंजूरी

  • 27 Nov 2021

केंद्र ने 23 नवंबर, 2021 को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 17 राज्यों और केंद्र - शासित प्रदेशों में 3.61 लाख घरों के निर्माण को मंजूरी दी है। इसके साथ ही मिशन के तहत स्वीकृत घरों की कुल संख्या अब 1.14 करोड़ हो गई है।

महत्वपूर्ण तथ्य: 1.14 करोड़ स्वीकृत घरों में से, 89 लाख से अधिक निर्माण के लिए आधार बनाया गया है और 52.5 लाख घरों के निर्माण कार्य को पूरा कर लाभार्थियों को वितरित किए गए हैं।

  • मिशन के तहत कुल निवेश 7.52 लाख करोड़ है और जिसमें 1.85 लाख करोड़ की केंद्रीय सहायता के रूप में हैं।

ई-वित्त मॉड्यूल: केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा द्वारा एक 'ई-वित्त मॉड्यूल' भी लॉन्च किया गया।

  • ई-वित्त मॉड्यूल का उद्देश्य प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण मोड के माध्यम से धन के वितरण के लिए सभी हितधारकों को अद्वितीय मंच प्रदान करना और लाभार्थियों का प्रमाणीकरण करना है।