दक्षिण कोरिया के पूर्व सैन्य तानाशाह चुन डू-ह्वान का निधन

  • 27 Nov 2021

दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति चुन डू-ह्वान का 23 नवंबर, 2021 को निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे।

(Image Source: https://www.globalsecurity.org/)

  • 1979 के सैन्य तख्तापलट के बाद देश में बड़े पैमाने पर लोकतंत्र समर्थकों ने विरोध किया था।
  • पूर्व सैन्य कमांडर, चुन के नेतृत्व में 1980 में ग्वांगजू में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों का नरसंहार किया गया था, जिसके लिए उन्हें बाद में दोषी ठहराया गया और मौत की सजा सुनाई गई थी।
  • राष्ट्रपति के रूप में चुन का आठ साल का शासन क्रूरता और राजनीतिक दमन वाला था।
  • एक सीधी चुनावी व्यवस्था की मांग को लेकर 1987 में हुये देशव्यापी छात्र-नेतृत्व वाले लोकतांत्रिक आंदोलन के बाद चुन ने पद से इस्तीफा दे दिया था।