इन्फिनिटी फोरम

  • 08 Dec 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 दिसंबर, 2021 को इनफिनिटी फोरम (InFinity Forum) का उद्घाटन किया।


(Image Source: https://twitter.com/Geethak_MP)

महत्वपूर्ण तथ्य: इनफिनिटी फोरम फिनटेक पर एक विचारशील नेतृत्वकारी फोरम है।

  • यह कार्यक्रम 3 और 4 दिसंबर, 2021 को गिफ्ट सिटी और ब्लूमबर्ग के सहयोग से भारत सरकार के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) द्वारा आयोजित किया गया।
  • फोरम के पहले संस्करण में इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका और यूनाइटेड किंगडम भागीदार देश थे।
  • फोरम विभिन उपविषयों (sub-theme) के साथ 'बियॉन्ड' (Beyond) विषय पर केंद्रित था।
  • उपविषयों में 'सीमाओं से परे फिनटेक' (वैश्विक विकास हेतु भौगोलिक सीमाओं से परे वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना), 'वित्त से परे फिनटेक' (स्पेसटेक, ग्रीनटेक और एग्रीटेक जैसे उभरते क्षेत्रों के साथ अभिसरण) तथा 'फिनटेक बियॉन्ड नेक्स्ट' (क्वांटम कंप्यूटिंग पर फोकस) शामिल थे।
  • अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) को अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण अधिनियम, 2019 के तहत स्थापित किया गया है। इसका मुख्यालय GIFT सिटी, गांधीनगर गुजरात में है।