इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2021

  • 08 Dec 2021

अनुभवी अभिनेत्री हेमा मालिनी और प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी को गोवा में 52वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में 'इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2021' (Indian Film Personality of the Year Award for 2021) से सम्मानित किया गया।

(Image Source: https://twitter.com/IFFIGoa)

  • 52वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन 20 से 28 नवंबर, 2021 तक गोवा में किया गया।
  • हेमा मालिनी: 16 अक्टूबर, 1948 को तमिलनाडु के अम्मानकुडी में जन्मी हेमा मालिनी एक भारतीय अभिनेत्री, लेखिका, निर्देशक, निर्माता, नर्तकी और राजनीतिज्ञ हैं।
  • उन्होंने 1963 में तमिल फिल्म 'इधु साथियाम' से अभिनय की शुरुआत की और बाद में 1968 में सपनों का सौदागर की मुख्य अभिनेत्री के रूप में हिंदी सिनेमा में प्रवेश किया।
  • वे वर्तमान में मथुरा, उत्तर प्रदेश से लोक सभा सदस्य हैं।
  • प्रशिक्षित भरतनाट्यम नर्तकी हेमामालिनी को 2000 में भारत सरकार द्वारा 'पद्म श्री' से सम्मानित किया गया था।
  • प्रसून जोशी: केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून एक कवि, लेखक, गीतकार, पटकथा लेखक और संचार विशेषज्ञ एवं विज्ञापन गुरु हैं।
  • उन्होंने 17 साल की उम्र में गद्य और कविता की अपनी पहली पुस्तक प्रकाशित की।
  • जोशी ने 2001 में राजकुमार संतोषी की लज्जा के साथ एक गीतकार के रूप में भारतीय सिनेमा में प्रवेश किया।
  • तारे जमीन पर (2007) और चटगांव (2013) में उनकी उत्कृष्ट कृति के लिए उन्हें दो बार ‘सर्वश्रेष्ठ गीत के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
  • वर्ष 2015 में, उन्हें कला, साहित्य और विज्ञापन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 'पद्म श्री' से सम्मानित किया गया।
  • वे अंतरराष्ट्रीय कान लॉयन टाइटेनियम पुरस्कारों की अध्यक्षता करने वाले प्रथम एशियाई हस्ती थे। उन्हें विश्व आर्थिक फोरम द्वारा ‘यंग ग्लोबल लीडर’ के रूप में भी नामित किया गया था।