साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021

  • 30 Dec 2021

साहित्य अकादमी ने 30 दिसंबर, 2021 को 20 भाषाओं में अपने वार्षिक ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021’ की घोषणा की।

  • कविता की 7 पुस्तकों, उपन्यास की 2, लघु कथाओं की 5, 2 नाटकों तथा जीवनी, आत्मकथा, आलोचना और महाकाव्य कविता प्रत्येक के लिए एक-एक पुस्तक ने साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021 जीता।
  • गुजराती, मैथिली, मणिपुरी और उर्दू भाषाओं में पुरस्कारों की घोषणा बाद में की जाएगी।
  • नमिता गोखले को उनके अंग्रेजी उपन्यास 'थिंग्स टू लीव बिहाइंड' और अनुराधा सरमा पुजारी को असमिया उपन्यास 'इयात एकान आरोन आसिल' के लिए सम्मानित किया गया है।
  • कन्नड़ में डीएस नागभूषण की जीवनी, मलयालम में जॉर्ज ओनाक्कूर की आत्मकथा, कश्मीरी में वली मोहम्मद असीर काश्तावरी के आलोचना कार्य और नेपाली में छबीलाल उपाध्याय की महाकाव्य कविता को सम्मानित किया गया।
  • साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेताओं को एक उत्कीर्ण ताम्रफलक, शॉल और 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

अन्य विजेता-

कविता: मवादई गहाई (बोडो), संजीव वेरेनकर (कोंकणी), हृषिकेश मल्लिक (उड़िया), मिथेश निर्मोही (राजस्थानी), विंदेश्वरीप्रसाद मिश्र 'विनय' (संस्कृत), अर्जुन चावला (सिंधी) और गोराती वेंकन्ना (तेलुगु)।

लघु कथा: राज राही (डोगरी), किरण गुरव (मराठी), खालिद हुसैन (पंजाबी), निरंजन हांसदा (संथाली) और अंबाई (तमिल)।

नाटक: ब्रत्य बसु (बंगाली) और दया प्रकाश सिन्हा (हिंदी)।