उड़िया अभिनेता मिहिर दास का निधन

  • 14 Jan 2022

अनुभवी उड़िया अभिनेता अभिनेता मिहिर दास का 11 जनवरी, 2022 को कटक के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 63 वर्ष के थे।

(Image Source: https://pragativadi.com/)

  • उन्होंने आर्ट फिल्म 'स्कूल मास्टर' से अपनी शुरुआत की। उनकी पहली कमर्शियल फिल्म 1979 में 'मथुरा बिजय' (Mathura Bijay) थी।
  • बहुमुखी प्रतिभा के धनी मिहिर ने 'लक्ष्मी प्रतिमा' (1998) और 'फेरिया मो सुना भौनी' (2005) में अपने प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता था।
  • दास ने 'म्यू ताते लव करुछी' (Mu Tate Love Karuchhi) (2007) में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का पुरस्कार जीता था।