प्रख्यात फ्रांसीसी कथकली नृत्यांगना मिलिना साल्विनी का निधन

  • 29 Jan 2022

इटली में जन्मी फ्रांस की प्रसिद्ध कथकली नृत्यांगना मिलिना साल्विनी का 25 जनवरी, 2022 को निधन हो गया। वे 84 वर्ष की थी।

(Image Source: https://www.thehindu.com/)

  • 1962 में मिलिना ने ‘केरल कलामंडलम’ में कथकली में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति प्राप्त की।
  • अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, मिलिना पेरिस लौट आई और यूनेस्को सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत कथकली मंडली के दौरे की व्यवस्था की।
  • मिलिना ने अपने पति रोजर फिलिपुजी के सहयोग से 1975 में पेरिस में 'मंडप सेंटर' (Mandapa Centre) की स्थापना की और चार दशकों से अधिक समय तक भारतीय नृत्य और संगीत को बढ़ावा दिया।
  • कथकली में उनकी सेवाओं के लिए उन्हें2019 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।