पद्म पुरस्कार 2022

  • 29 Jan 2022

25 जनवरी, 2022 को पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा की गई।

(Image Source: https://twitter.com/PadmaAward)

  • इस वर्ष राष्ट्रपति ने 128 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी है, जिसमें 2 जोड़ी पुरस्कार (किसी जोड़ी को दिए पुरस्कार की गणना एक पुरस्कार के रूप में की जाती है) भी शामिल हैं।
  • इस सूची में 4 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।
  • पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वालों में 34 महिलाएं हैं और इस सूची में 10 व्यक्ति विदेशी/एनआरआई/ पीआईओ/ओसीआई श्रेणी के अंतर्गत हैं और 13 व्यक्तियों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया गया है।

1) पद्म विभूषण

  • जन सेवा: कल्याण सिंह (मरणोपरांत) (उत्तर प्रदेश)
  • कला: प्रभा अत्रे* (महाराष्ट्र)
  • साहित्य और शिक्षा: राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत) (उत्तर प्रदेश)
  • सिविल सेवा: जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत) (उत्तराखंड)

2) पद्म भूषण

  • जन सेवा: गुलाम नबी आजाद (जम्मू और कश्मीर) और बुद्धदेव भट्टाचार्य (पश्चिम बंगाल)
  • कला: विक्टर बनर्जी (पश्चिम बंगाल), गुरमीत बावा* (मरणोपरांत) (पंजाब) और राशिद खान (उत्तर प्रदेश)
  • व्यापार और उद्योग: नटराजन चंद्रशेखरन (महाराष्ट्र), कृष्णा एल्ला और सुचित्रा एल्ला* (जोड़ी) (तेलंगाना), सत्य नारायण नडेला (संयुक्त राज्य अमेरिका), सुंदरराजन पिचाई (संयुक्त राज्य अमेरिका) और साइरस पूनावाला (महाराष्ट्र)
  • साहित्य और शिक्षा: प्रतिभा रे* (ओडिशा), स्वामी सच्चिदानंद (गुजरात) और वशिष्ठ त्रिपाठी (उत्तर प्रदेश)
  • सिविल सेवा: राजीव महर्षि (राजस्थान)
  • विज्ञान एवं इंजीनियरिंग: संजय राजाराम (मरणोपरांत) (मेक्सिको)
  • खेल: देवेंद्र झाझरिया (राजस्थान)
  • अन्य: मधुर जाफरी* (पाक कला- संयुक्त राज्य अमेरिका)

3) महत्वपूर्ण पद्म श्री

  • साहित्य और शिक्षा: प्रो. नजमा अख्तर* (दिल्ली), सिरपी बालासुब्रमण्यम (तमिलनाडु), अखोन असगर अली बशारत (लद्दाख), मारिया क्रिस्टोफर बायर्स्की (पोलैंड), खलील धनतेजवी (मरणोपरांत) (गुजरात), गिरधारी राम घोंजू (मरणोपरांत) (झारखंड), शैबाल गुप्ता (मरणोपरांत) (बिहार), तारा जौहर* (दिल्ली), रटगर कोर्टेनहॉर्स्ट (आयरलैंड), चिरापत प्रपंडविद्या (थाईलैंड), विश्वमूर्ति शास्त्री (जम्मू-कश्मीर), तातियाना लवोवना शौम्यान* (रूस), सिद्धलिंगैया (मरणोपरांत) (कर्नाटक), विद्या विंदु सिंह* (उत्तर प्रदेश) और बडापलिन वार* (मेघालय)
  • कला: कमलिनी अस्थाना* और नलिनी अस्थाना* (जोड़ी) (उत्तर प्रदेश), माधुरी बर्थवाल* (उत्तराखंड), सुलोचना चव्हाण* (महाराष्ट्र), लौरेम्बम बिनो देवी* (मणिपुर), श्यामामणि देवी* (ओडिशा), गोसावीदु शेख हसन (मरणोपरांत) (आंध्र प्रदेश), सौकार जानकी* (तमिलनाडु), आर मुथुकन्नम्मल* (तमिलनाडु), त्सेरिंग नामग्याल (लद्दाख), सोनू निगम (महाराष्ट्र), शिवनाथ मिश्र (उत्तर प्रदेश), रामचंद्रैया (तेलंगाना), पद्मजा रेड्डी* (तेलंगाना), अजिता श्रीवास्तव* (उत्तर प्रदेश), ललिता वकील* (हिमाचल प्रदेश) और दुर्गा बाई व्याम* (मध्य प्रदेश)
  • व्यापार और उद्योग: मुक्तामणि देवी* (मणिपुर) और रयुको हीरा (जापान)
  • सामाजिक कार्य: आचार्य चंदना जी* (बिहार), शकुंतला चौधरी* (असम), बसंती देवी* (उत्तराखंड), सावजी भाई ढोलकिया (गुजरात), केवी राबिया* (केरल), गामित रमीलाबेन रायसिंहभाई* (गुजरात), प्रभाबेन शाह* (दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव), बाबा इकबाल सिंह जी (पंजाब)
  • खेल: सुमित अंतिल (हरियाणा), प्रमोद भगत (ओडिशा), नीरज चोपड़ा (हरियाणा), शंकरनारायण मेनन चुंडायिल (केरल), फैसल अली डार (जम्मू-कश्मीर), वंदना कटारिया* (उत्तराखंड), अवनि लेखरा* (राजस्थान) और ब्रह्मानंद सांखवलकर (गोवा)
  • विज्ञान एवं इंजीनियरिंग: संघमित्रा बंद्योपाध्याय* (पश्चिम बंगाल) और अजय कुमार सोनकर (उत्तर प्रदेश)
  • चिकित्सा: डॉ. प्रोकर दासगुप्ता (यूनाइटेड किंगडम), डॉ. लता देसाई* (गुजरात), डॉ. नरेंद्र प्रसाद मिश्रा (मरणोपरांत) (मध्य प्रदेश), डॉ. बालाजी तांबे (मरणोपरांत) (महाराष्ट्र), कमलाकर त्रिपाठी (उत्तर प्रदेश)
  • सिविल सेवा: गुरुप्रसाद महापात्र (मरणोपरांत) (दिल्ली)
  • जन सेवा: मालजी भाई देसाई (गुजरात)
  • अन्य: सोसम्मा इयपे* (पशुपालन - केरल), अब्दुल खादर नादकत्तिन (जमीनी नवाचार-कर्नाटक), अमाई महालिंग नाइक (कृषि- कर्नाटक), गुरु तुल्कु रिनपोछे (आध्यात्म - अरुणाचल प्रदेश), सेठ पाल सिंह (कृषि-उत्तर प्रदेश), शिवानंद (योग-उत्तर प्रदेश) और सद्गुरु ब्रह्मेशानंद आचार्य स्वामी (आध्यात्म-गोवा)

नोट- * से महिला पुरस्कार विजेता को दर्शाया गया है।