अभ्यास पश्चिम लहर

  • 29 Jan 2022

पश्चिमी तट पर भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित एक संयुक्त समुद्री अभ्यास 'पश्चिम लहर’ (XPL-2022) 25 जनवरी, 2022 को संपन्न हुआ।

  • 20 दिनों तक चला यह अभ्यास पश्चिमी नौसेना कमान की परिचालन संबंधी योजनाओं को सुदृढ़ करने और भारतीय नौसेना, भारतीय वायुसेना, भारतीय थल सेना और तटरक्षक बल के बीच अंतर-सेवा तालमेल बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
  • यह अभ्यास पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के तत्वावधान में आयोजित किया गया था।
  • इस इंट्रा-थिएटर अभ्यास में भारतीय नौसेना के 40 से अधिक जहाजों और पनडुब्बियों की संलग्नता और भागीदारी हुई।