12वां राज्यव्यापी गरीब कल्याण मेला

  • 02 Mar 2022

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 24 फरवरी, 2022 को दाहोद से राज्यव्यापी गरीब कल्याण मेले के 12वें संस्करण का उद्घाटन किया।

(Image Source: https://newsonair.gov.in)

  • मेले का उद्देश्य गरीबों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है।
  • तीन दिवसीय अभियान पूरे राज्य के 33 जिलों- 4 महानगरों में आयोजित किया गया।
  • गरीब कल्याण मेले के 11 संस्करणों के तहत आयोजित 1530 गरीब कल्याण मेलों के माध्यम से लगभग 1 करोड़ 47 लाख जरूरतमंद लोगों को 26, 600 करोड़ रुपए की सहायता सीधे तौर पर पहुंचाई गई है।
  • गरीब कल्याण मेला न केवल सरकारी सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से बल्कि गरीबों के सशक्तीकरण के लिए भी आयोजित किया जाता है।