भारतीय नौसेना का बहुपक्षीय अभ्यास मिलन-2022

  • 02 Mar 2022

भारतीय नौसेना के बहुपक्षीय अभ्यास 'मिलन 2022' का नवीनतम संस्करण 25 फरवरी, 2022 से 'सिटी ऑफ डेस्टिनी' के रूप में जाने जाने वाले शहर विशाखापत्तनम में शुरू हुआ।

(Image Source: https://www.indiannavy.nic.in/)

  • मिलन-2022 का आयोजन दो चरणों में कुल 9 दिनों की अवधि में किया जा रहा है, जिसमें बंदरगाह चरण 25 से 28 फरवरी तथा समुद्री चरण 1 से 4 मार्च तक होना निर्धारित है।
  • अभ्यास का विषय 'कैमराडरी - कोहेजन - कोलेबोरेशन' (Camaraderie - Cohesion - Collaboration) है, जिसका उद्देश्य भारत को दुनिया के लिए बड़े स्तर पर एक जिम्मेदार समुद्री शक्ति के रूप में पेश करना है।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य अनुकूल नौसेनाओं के बीच पेशेवर बातचीत के माध्यम से अभियानगत कौशल को बेहतर बनाना, सर्वोत्तम प्रथाओं एवं प्रक्रियाओं को आत्मसात करना और समुद्री क्षेत्र में सैन्य नीतियों से जुड़ी सैद्धांतिक शिक्षा को सक्षम बनाना है।
  • मिलन एक द्विवार्षिक बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है, जिसकी शुरुआत भारतीय नौसेना ने 1995 में अंडमान और निकोबार कमान में की थी।